Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana (Pradhan Mantri KISAN Yojana)– प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना (PM-KISAN) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक सराहनीय पहल है जो फरवरी 2019 में सीमांत और छोटे किसानों को देशभर में वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी। इस योजना का उद्देश्य है किसान के हित में उनकी आमदनी में वृद्धि लाना और उनके घर के और कृषि के खर्चों को संभालना, साथ ही आर्थिक स्थिति सुधार लाना।
Table of Contents
Pradhan Mantri kisan yojana | प्रधान मंत्री किसान योजना
विवरण | जानकारी |
योजना | Pradhan Mantri kisan yojana |
राज्य | PAN India |
लाभार्थी | किसान |
विभाग | कृषि एवं किसान कल्याण विभाग |
उद्देश्य | किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना |
वेबसाइट | https://pmkisan.gov.in/ |
हेल्पलाइन | 155261 / 1800115526 |
Pradhan Mantri kisan yojana Objectives of PM-KISAN | प्रधान मंत्री किसान योजना उद्देश्य
प्रधानमंत्री किसान योजना के कुछ उद्देश्य हैं जैसे-
- आर्थिक सहायता– इस योजना के अंतर्गत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होती है और जीवन का स्तर बढ़ता है।
- वित्तीय बोझ कम करना– यह योजना कृषि और संबंधित खर्चो को संचालित करने में मदद करती है जिससे किसानों को ऋण पर निर्भर न रहना पड़े और वह अपने खर्चे को खुद उठा सकें।
- कृषि उत्पादकता में बढ़ोतरी– यह योजना किसानों को प्रेरणा देती है और प्रोत्साहित करती है कि वह आधुनिक कृषि उपकरणों और सेवाओं की मदद लें।
- ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार– यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्रोत्साहन देती है और किसानों के सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की कोशिश करती है।
Also Read: Mudra loan yojana (PMMY) : 50,000 से लेकर 10 लाख रुपए का लोन
Key Features of PM-KISAN | प्रधान मंत्री किसान योजना की विशेषताएं
- Direct Income Support:
- पात्र किसान प्रति वर्ष ₹6000 प्राप्त करते हैं जो ₹2000 की तीन समान किस्तों में प्रदान किया जाता है।
- यह राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) के द्वारा सीधा प्रदान की जाती है जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
- Universal Coverage:
- प्रारंभ में इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को लक्षित किया जाता था जिनके पास 2 एकड़ से कम जमीन है परंतु बाद में इस योजना के क्षेत्र को बढ़ाकर सभी भूमि धारा किसानों के परिवारों को शामिल कर लिया गया है।
- कोई भेदभाव नहीं:
- योजना के दौरान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के किसानों कोलाभ प्रदान किया जाता है बिना उनकी जाति धर्म या लिंग के आधार पर भेदभाव किया हुए।
- सरल आवेदन प्रक्रिया:
- इस योजना के अंतर्गत किस आधिकारिक वेबसाइट या स्थानीय कृषि कार्यालय में जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं जो आवेदन की प्रक्रिया को बहुत ही सरल और पारदर्शित बना देता है।
- Digital Integration:
- इस योजना के दौरान सारी व्यवस्थाएं और आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट द्वारा होती है जिससे काम बहुत सरल और तेज हो जाता है जिससे भ्रष्टाचार कम होता है और दक्षता सुनिश्चित होती है।
- प्रधानमंत्री किसान योजना एक केंद्रीय योजना है जो भारत सरकार द्वारा 100% फंडिंग प्रदान करती है।
- यह योजना 1 दिसंबर 2018 को चालू की गई थीजिसके अंतर्गतहरभूमि धारा के स्थान परिवार को प्रतिवर्ष ₹6000 प्रदान किए जाते हैं जो 3 सामान किस्तों में विभाजित होते हैं।
- इस योजना के लिए परिवार की परिभाषा है पति-पत्नी और नाबालिगबच्चे।
- राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन इस योजना के अंतर्गतकिसान परिवारों की पहचान करेंगे और दिशा निर्देश के अनुसार सहायता प्रदान करेंगे।
- आवंटन करने के लिए धनराशि लाभार्थियों के बैंक खाते में DBT द्वारा प्रदान की जाएगी।
- योजना के लिए विभिन्न बहिष्कृत क्षेत्रीय भी है जो नीचे बताई गई है।
Pradhan mantri kisan yojana eligibility | प्रधान मंत्री किसान योजना पात्रता
- इस योजना के अंदर आवेदन करने के लिए सभी किसान परिवार जिनके पास कृषि भूमि है, वह इसके पात्र हैं।
- योजना की परिभाषा में परिवार का मतलब है पति-पत्नी और नाबालिक बच्चे।
इस योजना में विभिन्न बहिष्कृत क्षेत्रीय भी मौजूद है जैसे-
- सभी संस्थागत भूमि धारक
- परिवार जहां एक सदस्य सरकारी अधिकारी है (मल्टी टास्किंग स्टाफ/चतुर्थ श्रेणी/ग्रुप डी कर्मचारियों को छोड़कर) –
- संवैधानिक पदों के पूर्व और वर्तमान धारक
- पूर्व और वर्तमान मंत्री/राज्य मंत्री और लोकसभा/राज्यसभा/राज्य विधानसभाओं/राज्य विधान परिषदों के पूर्व/वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर, जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष।
- केंद्र/राज्य सरकार के मंत्रालयों/कार्यालयों/विभागों और इसकी क्षेत्रीय इकाइयों केंद्रीय या राज्य पीएसई और सरकार के अधीन संबद्ध कार्यालयों/स्वायत्त संस्थानों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी और साथ ही स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी
- सभी सेवानिवृत्त/सेवानिवृत्त पेंशनभोगी जिनकी मासिक पेंशन ₹10,000 या अधिक है
- वे सभी व्यक्ति जिन्होंने पिछले मूल्यांकन वर्ष में आयकर का भुगतान किया था
Also Read: Atal Pension Yojana 2025: इनलोगों को मिलेगा हर महीने 1 हजार से 5 हजार का पेंशन
Pradhan mantri kisan yojana application process | प्रधान मंत्री किसान योजना आवेदन प्रक्रिया

- प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- यहां आपको ऑनलाइन पंजीकरण करना है और अपने निजी जानकारी भरनी है जैसे आधार कार्ड नंबर, भु रिकॉर्ड और बैंक खाता जानकारी।
- अगर आप ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते तो नजदीकी स्थानीय कॉमन सर्विस सेंटर या कृषि कार्यालय में जा सकते हैं।
- वहां अपना भूमि स्वामित्व प्रमाण, आधार कार्ड और बैंक खाते का विवरण सहित आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकते हैं।
- स्थानीय अधिकारियों द्वारा आवेदक का आवेदन पत्र स्वीकृत होता है जिसके बाद उनके बैंक खाते में क़िस्त भरी जाती है।
Also Read: Pradhan Mantri Awas Yojana | आवास बनाने के लिए मिलेंगे ₹2.67 lakh, अभी आवेदन करें
Benefits of PM-KISAN | प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के फायदे
Pradhan mantri kisan yojana के कई फायदे हैं जैसे-
- आर्थिक सुरक्षा– इस योजना के अंतर्गत किसानों को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान करता है, जिससे उन्हें आवश्यक खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है।
- कर्ज में कमी– किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत किसानों को जो आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है उससे वे कर्ज कम कर सकते हैं और उच्च ब्याज ऋण पर अपनी निर्भरता कम कर सकते हैं।
- कृषि में निवेश– आधुनिक कृषि पद्धति और प्रौद्योगिकी को अपने में यह योजना एक सराहनीय पहल है। यह किसानों को प्रोत्साहित करती है कि वे आधुनिक कृषि उपकरणों का उपयोग करें।
- पारदर्शिता– यह योजना सुनिश्चित करती है कि किसानों को सीधा उनका लाभ मिलने पाए और बिचौलियों के बिना इच्छित लाभार्थियों तक पहुंचे।
- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा– ग्रामीण खर्च को बढ़ावा देना, कृषि क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना यह इस योजना का उद्देश्य है और सबसे बड़ा लाभ भी।
Recent Updates | हालीय अपडेट
इस योजना के अंतर्गत हाल में कुछ नई जानकारी भी प्राप्त हुई है-
- योजना के अंतर्गत बजट बढ़ाया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को शामिल किया जा सके।
- इस योजना के अंतर्गत एक डिजिटल किसान कार्ड बनाया गया है जिससे लोग योजना का फायदा सरलता से उठा सकते हैं।
- शिकायत निवारण के लिए और समस्याओं का समाधान करने के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन और ऑनलाइन शिकायत प्रणाली स्थापित की गई है।
Also Read: Pradhan mantri fasal bima yojana | फसल की बर्बादी के खिलाफ बीमा कवरेज प्राप्त करें
Frequently Asked Questions (FAQs)
Pradhan mantri kisan yojana में कितनी धनराशि प्रदान की जाती है?
प्रधानमंत्री किसान योजना में प्रतिवार ₹6000 प्रदान किए जाते हैं जो ₹2000 की तीन किस्तों में होते हैं।
अपनी पीएम-किसान स्थिति को कैसे जांच सकते हैं?
प्रधानमंत्री किसान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकरभुगतान की जांच कर सकते हैं अपना खाता या आधार कार्ड नंबर लिखकर।
क्या प्रधानमंत्री किसान योजना के लिए आधार अनिवार्य है?
जी हां पंजीकरण और पुष्टिकरण के लिए अधिकार अनिवार्य है।
क्या किरायेदार किसान योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं?
जी नहीं इस योजना में केवल भूमि धारक किसान ही पात्र है और योजना का लाभ उठा सकते हैं।
Conclusion | निष्कर्ष
प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना (pradhan mantri kisan yojana) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक बहुत ही महान पहल है जो किसानों की जिंदगी को अच्छा करने के लिए और उनके जीवन के स्तर को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जिससे उनके कर्ज कम हो सके और वह सशक्त बना सकें। इस योजना की मदद से किसान देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं और आधुनिक कृषि उपकरणों को खरीद कर अपने फसलों के उत्पादकता को बढ़ा सकते हैं।