CM kisan samman nidhi yojana- मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना को किसान कल्याण योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के लाभ के पात्र वही किसान है जिनका पंजीकरण प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना में हो रखा है।
किसान सम्मन निधि योजना (मुख्यमंत्री योजना + प्रधानमंत्री योजना) द्वारा किसानों को प्रतिवर्ष ₹10000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जिससे वह कृषि के संसाधनों को खरीद सकें और खेती को एक बेहतर व्यवसाय के रूप में बढ़ा सके।
अगर आप इस योजना से संबंधित सारी जानकारी चाहते हैं तो नीचे लेख पढ़ सकते हैं।
Table of Contents
CM kisan samman nidhi yojana | मुख्या मंत्री किसान सम्मान निधि योजना
विवरण | जानकारी |
योजना | मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
राज्य | मध्यप्रदेश |
लाभार्थी | किसान |
विभाग | राजस्व विभाग |
उद्देश्य | कृषि को एक लाभदायक व्यवसाय में बदल सकें |
वेबसाइट | https://saara.mp.gov.in/ |
हेल्पलाइन | 0755-2700803 |
CM kisan samman nidhi scheme objectives | मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना उद्देश्य
मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के कई उद्देश्य हैं जैसे-
- आत्मनिर्भर बनाना– किसान सम्मन निधि योजना को 25 सितंबर 2020 में शुरू किया गया था ताकि कृषि को एक लाभदायक व्यवसाय के रूप में देखा जा सके और टेक्नोलॉजी की मदद से कृषि क्षेत्र की आमदनी को बढ़ाया जा सके जिससे वे लोग सशक्त और आत्मनिर्भर बन सके।
- वित्तीय सहायता– इस योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में साल में दो बार ₹2000 की राशि जमा की जाती है जिससे ₹4000 की राशि उनके खाते में जमा हो जाती है और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को मिलाकर कुल ₹10,000 की राशि उनके बैंक खाते में आती है जिससे उनको वित्तीय सहायता प्रदान होती है।
- आर्थिक बोझ कम करना– इस योजना की मदद से किसानों पर आर्थिक भोज काम किया जा सकता है, इससे उनको बहुत ज्यादा मदद तो नहीं मिलेगी परंतु वह मैं औजारों और टेक्नोलॉजी की मदद से अपनी कृषि की उत्पादकता को बढ़ा सकते हैं और आमदनी में वृद्धि ला सकते हैं।
- उत्पादकता को बढ़ाना– गुणवत्तापूर्ण बीजों, खाद, और कृषि औज़ारों में निवेश करके किसान फसल के उत्पादकता को बढ़ा सकते हैं।
- गांव की अर्थव्यवस्था में सुधारलाना– इस योजना की मदद सेबहु से किसानों को लाभ पहुंचा कर गांव की अर्थव्यवस्था में सुधार लाया जा सकता है।
- छोटे और सीमांत किसान को सहायता– इस योजना के अंतर्गत छोटे और सीमांत किसानों को जो दो एकड़ से कम कृषि जमीन रखते हैं उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं और चुनौतियों का समाधान किया जा सकता है।
Also Read: Maiya samman yojana : 6वी किश्त शुरू मिलेंगे 5000 रुपए
Eligibility | मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के लिए पात्रता
मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के लिए पात्रता है-
- आवेदक मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक एक किसान होना चाहिए।
- आवेदक प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के अंदर पंजीकृत होना चाहिए।
- आवेदक के पास कृषि भूमि होनी चाहिए जिसमें वह खेती कर सके।
- आवेदक की आर्थिक स्थिति कमजोर होनी चाहिए ताकि वह इस योजना का सही लाभार्थी बन सके।
- उच्च आर्थिक स्थिति वाले किसान इस योजना के योग्य नहीं है जैसे-
- सभी संस्थागत भूमि स्वामी
- जिनके परिवार में ऐसे कोई सदस्य हैं-
- जो संविधानिक पद पर हों या उसपर पहले बैठे हों
- जो मंत्री, राज्य सभा, राज्य विधान सभा, लोक सभा, विधान परिषद, नगर निगम के महापौर, जिला पंचायत के अध्यक्ष हों या पहले रहे हों।
- जो केंद्रीय/ राज्य सरकार के मंत्रालय, विभाग या उसके field units में अधिकारी/कर्मचारी, PSU और उसके विभाग में अधिकारी/कर्मचारी, सरकारी स्थानीय नकाय के नियमित कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ / Class IV / Group D को छोड़कर) हों या पहले रहे हों।
- जो retired pensioner हों जिनकी मासिक पेंशन ₹10,000 या उससे अधिक हो। (मल्टी टास्किंग स्टाफ / Class IV / Group D को छोड़कर)
- जिन्होंने पिछले साल income tax भरा हो।
- जो डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, CA और architect जैसे पेशेवर निकायों के साथ में हों।
How to apply for CM Kisan Samman Nidhi Yojana? मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कैसे करें?
मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना को किसान कल्याण योजना के नाम से भी जाना जाता है और इसमें आवेदन करने के लिए कोई भी ऑनलाइन तरीका नहीं है। इसका आवेदन पत्र आपको पटवारी को जमा करना पड़ता हैऔर सत्यापन के बाद बैंक खाते में खुद पैसे आ जाते हैं।
- इसके फॉर्म को आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं हालांकि इसे ऑनलाइन जमा नहीं कर सकते। Form link
- इस आवेदन पत्र में आपको अपनी निजी जानकारी भरनी है जैसे नाम पता-पिता का नाम, जाति, आधार कार्ड नंबर, लिंग, समग्र id नंबर, मोबाइल नंबर, आदि।
- फिर आपको अपने जमीन की जानकारी देनी है जैसे खसरा एवं रखवा नंबर, गांव का नाम, तहसील जिला का नाम, हल्का, अदि।
- अपने हस्ताक्षर के साथ आपको यह फॉर्म पटवारी को सबमिट करना है और एक फोटो कॉपी अपने साथ रखनी है।
- आवेदन के सत्यापन के बादआपके मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी परमैसेज आ जाएगा।
- फिर आपके बैंक खाते में पैसे जुड़ जाएंगे।
Also Read: Anuprati Coaching Yojana | अनुप्रति कोचिंग योजना राजस्थान- Merit पर छात्रों को मुफ्त कोचिंग
CM kisan samman nidhi yojana Documents Required | आवश्यक दस्तावेज
योजना का आवेदन करने के लिए आपको आवश्यक दस्तावेज चाहिए जैसे-
- आधार कार्ड नंबर
- जमीन के कागजात
- निवास प्रमाण पत्र जैसे वोटर आईडी कार्ड, बिजली बिल
- समग्र आईडी नंबर
- बैंक पासबुक की कॉपी
How to check Status | CM kisan samman nidhi yojana स्टेटस कैसे चेक करें?
किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत यह जचने के लिए कि आपके बैंक खाते में पैसे जुड़े हैं या नहीं-
- इस लिंक पर दबाएं- Status चेक करने के लिए सीधा इस लिंक पर जाएं।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगाजिसमें आप आधार कार्ड नंब,र बैंक खाता या पीएम किसान id की मदद से किश्त जांच सकते हैं।
- फिर आपको कैप्चा कोड भरना है।
- और आपको अपनी किस्त की जानकारी मिल जाएगी, यहां पर आप भुगतान का दिनांक, स्थिति देख सकते हैं।

अगर आपको अपनी किसान id नहीं पता है तो आप निचे दिए गेय चरणों से किश्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले saara.mp.gov की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना पर दबाएं।
- यहां आपको तीन ऑप्शन दिखेंगे- Main page, Village details, Farmer details, इसमें Farmer details को चुने, वर्ष चुने, किस्त नंबरचुने, अपना जिला, तहसील, हल्का, गांव का नाम चुने।
- इसके बाद सूची में आप अपने नाम देख सकते हैं
List check करने के लिए सीधा इस लिंक पर जाएं।
CM kisan samman nidhi yojana Helpline number | हेल्पलाइन नंबर
0755-2700803
सोमवार से शुक्रवार
सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे
Also Read: Haryana Chirag Yojana
Conclusion | निष्कर्ष
किसान सम्मन निधि योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई एक बहुत ही सराहनीय पहल है जिसके जरिए किसानों को हर साल ₹10000 की राशि प्रदान की जाती है जिससे वह कृषि संबंधित औजारों को और गुणवत्ता बी को खरीद सकते हैं और अपने उत्पादकता को बढ़ा सकते हैं जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि होती है और उनके जीवन का स्तर ठीक होता है।
यह योजना किसानों को बहुत तरीके से मदद कर सकती है और उनको वित्तीय भोज से बाहर निकलने का एक कारण बन सकती है। इस योजना से उनको बहुत ही सुविधा प्राप्त होगी और वह देश के विकास में बेहतर योगदान दे पाएंगे।
धन्यवाद……..।