Atal Pension Yojana 2025: केन्द्र सरकार नागरिकों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं और पेंशन जारी करती है। जिसमें किसानों के लिए पेंशन योजना के रूप में प्रधानमंत्री मान-धन योजना लागू की गई है। देश में एलआईसी द्वारा विभिन्न पेंशन योजनाएं भी जारी की जाती हैं। इनमें सरल पेंशन योजना बहुत लोकप्रिय है। लेकिन आज हम बात करेंगे Atal Pension Yojana 2025 के बारे में। हम Atal Pension Yojana 2025 के तहत क्या लाभ मिलते हैं, आवेदन कैसे करें आदि सभी जानकारी जानेंगे।
Table of Contents
Atal Pension Yojana 2025
योजना का नाम | Atal Pension Yojana 2025 |
लॉन्च तिथि | 9 मई 2015 |
लक्ष्य | असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पेंशन |
प्रति माह पेंशन | ₹1,000 से ₹5,000 |
आवश्यक आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
अटल पेंशन योजना क्या है?
अटल पेंशन योजना क्या है? अटल पेंशन योजना ऑनलाइन पंजीकरण 2025, अटल पेंशन योजना आवेदन पत्र डाउनलोड: अटल पेंशन योजना 1 जून 2015 को मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना में 18 से 40 वर्ष की आयु के लोगों को शामिल किया गया है। Atal Pension Yojana 2025 में शामिल होने पर आपको 60 वर्ष की आयु तक प्रीमियम राशि जमा करनी होगी।
नागरिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद 1000 से 5000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। पेंशन राशि इस बात पर निर्भर करती है कि आपने कौन सी योजना ली है। यदि आपने छोटी योजना ली है तो आपको कम प्रीमियम देना होगा। यदि आपने बड़ी योजना ली है तो आपको अधिक प्रीमियम देना होगा।
अटल पेंशन योजना का उदेश्य
जब भी हम पेंशन के बारे में सुनते हैं, तो सरकारी कर्मचारी पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांगता पेंशन तुरंत दिमाग में आती है। लेकिन सरकार ने युवाओं के लिए पेंशन योजना शुरू की है। इस योजना में शामिल होने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। प्रीमियम राशि 60 वर्ष की आयु तक जमा करनी होगी। इसके बाद आपको न्यूनतम 1000 और अधिकतम 5000 मासिक भुगतान दिया जाएगा।
इस योजना मे आवेदन करने के लीये पात्रता
केंद्र सरकार ने Atal Pension Yojana 2025 को लागू कर दिया है और इसके लिए पात्रता निर्धारित कर दी है।
- आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए।
- नागरिक का किसी बैंक या डाकघर में बचत खाता होना चाहिए। इसमें आधार कार्ड और बैंक या पोस्ट अकाउंट से मोबाइल लिंक होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- पेंशन प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 20 वर्ष का निवेश अनिवार्य है।
- इस योजना में केवल वे व्यक्ति भाग ले सकते हैं जो आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं।
अटल पेंशन योजना मे मिलने वाला लाभ
इस योजना के लाभ इसे भारत की सामाजिक सुरक्षा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाते हैं:
- वित्तीय स्वतंत्रता: योजना वृद्धावस्था में वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करती है, जिससे व्यक्ति परिवार पर निर्भर नहीं रहते।
- जोखिम का समाधान: यह योजना लंबी उम्र के वित्तीय जोखिमों को दूर करती है और जीवन भर आय का एक स्थिर स्रोत सुनिश्चित करती है।
- सरकारी समर्थन: सरकार का सह-योगदान इसे अधिक आकर्षक और किफायती बनाता है।
- बचत को बढ़ावा: यह योजना लोगों को अनुशासित बचत करने की आदत विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
- सुलभता: सरल पंजीकरण प्रक्रिया और न्यूनतम योगदान राशि इसे बड़ी संख्या में लोगों के लिए सुलभ बनाती है।
आवश्यक दस्तावेज
Atal Pension Yojana 2025 में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- चालू मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदन कैसे करे?
Atal Pension Yojana 2025 का लाभ उठाने के लिए किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक या डाकघर में खाता खोलना होगा। अटल पेंशन योजना के तहत ऑनलाइन खाता भी खोला जा सकता है। अटल पेंशन योजना एसबीआई ऑनलाइन खाते के लिए निम्नलिखित स्पष्टीकरण दिया गया है।
- Atal Pension Yojana 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको एसबीआई बैंक की इंटरनेट बैंकिंग में लॉग इन करना होगा।
- एसबीआई में लॉग इन करने के बाद आपको ई-सर्विसेज पर क्लिक करना होगा। जिसमें सामाजिक सुरक्षा योजना पर क्लिक करें।
- जिसमें तीन विकल्प दिखाई देंगे PMJJBY/PMSBY/APY. जिसमें APY (अटल पेंशन योजना) पर क्लिक करें।
- जिसमें अटल पेंशन योजना ऑनलाइन फॉर्म खुल जाएगा। जिसमें आपको अपनी सारी जानकारी भरनी होगी। जैसे खाता संख्या, नाम, आयु, पता आदि।
- जिसमें अलग-अलग पेंशन विकल्प आएंगे। जिसमें प्रीमियम का निर्धारण उम्र के आधार पर किया जाएगा। इसके अनुसार आपका खाता अटल पेंशन योजना के तहत खोला जाएगा।
अटल पेंशन योजना कैलकुलेटर और चार्ट
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको APY-योगदान चार्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे, आपके सामने योगदान चार्ट खुल जाएगा।
- आप यह योगदान चार्ट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

लाभार्थी की आयु | कितने वर्षों का योगदान? | पेंशन 1000 रुपये प्रति माह | पेंशन 2000 रुपये प्रति माह | पेंशन 3000 रुपये प्रति माह | पेंशन 4000 रुपये प्रति माह | पेंशन 5000 रुपये प्रति माह |
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 228 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1,087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1,196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1,054 | 1,318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
60 साल तक | 1.7 लाख | 3.4 लाख | 5.1 लाख | 6.8 लाख | 8.5 लाख |
Important Links
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करे |
होमपेज | यहाँ क्लिक करे |