Pradhan mantri fasal bima yojana

Pradhan mantri fasal bima yojana- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को भारतीय सरकार द्वारा 13 जनवरी 2016 को शुरू किया गया था जिसके अंतर्गत किसानों को फसल के लिए बीमा प्रदान किया जाता है जिससे उनका आर्थिक बोझ कम हो सके और प्राकृतिक आपदाओं, कीड़ों और बीमारियों के कारण फसल के नुकसान से होने वाले वित्त जोखिम को काम किया जा सके। 

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY)

विवरण जानकारी 
योजना PMFBY (प्रधान मंत्री फसल बिमा योजना)
राज्य Pan India
लाभार्थी किसान 
विभाग कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
उद्देश्य फसल के लिए बीमा
वेबसाइट https://pmfby.gov.in/ 
हेल्पलाइन 14447, 7065514447

Objectives of PMFBY | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के उद्देश्य

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के कई उद्देश्य है जैसे-

  1. जोखिम कम करना– इस योजना के दौरान किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करके अप्रत्याशित परिस्थितियों को संभाल जा सकता है और फसल की सफलता को सीमित किया जा सकता है।
  2. आमदनी को स्थिर रखना– इस योजना का उद्देश्य है किसने की आमदनी को स्थिर रखने और फसल के नुकसान के आर्थिक प्रभाव को कम करना।
  3. आधुनिक तरीकों को प्रोत्साहन– इस योजना के दौरान आधुनिक और उन्नत कृषि तरीकों को अपनाने के लिए बढ़ावा दिया जाता है और यह सुनिश्चित किया जाता है कि इन तरीकों से फसल की उत्पादकता बढ़ सके। 
  4. ऋण प्रवाह– ऐसी योजना के द्वारा किसानों को कृषि ऋण से जोड़ा जाता है और यह सुनिश्चित किया जाता है कि उनके पास आर्थिक संस्थानों से पहुंच हो सके।

Also Read: Subhadra Yojana | महिलाओं को बिना किसी शर्त मिलेंगे ₹50,000 अभी आवेदन करें

Key Features of Pradhan mantri fasal bima yojana | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विशेषताएं

Pradhan mantri fasal bima yojana
  1. किफायती प्रीमियम– किसानों को योजना के अंतर्गत न्यूनतम बीमाप्रीमियम भरना पड़ता है जैसे खरीफफसलों के लिए 2%, रवि फसलों के लिए 1.5% और बागवानी फसलों के लिए 5%, शेष प्रीमियम राज्य और केंद्र सरकार द्वारा साझा करा जाता है। 
  2. कवरेज– योजना के अंतर्गत सभी तरह के फसलों की कवरेज दी जाती है जैसे खाद्य, तिलहन और बागवानी फसल। यह योजना प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, ओलावृष्टि, सुख, आदि के प्रति सुरक्षा प्रदान करती है, साथ ही कीट और रोगों के प्रति बीमा कवरेज देती है। 
  3. टेक्नोलॉजी– योजना के दौरान आधुनिक तकनीक और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है जैसे ड्रोन, remote sensing, मोबाइलअप, जिससे किसान बीमा में सरल दावा कर सके, साथ ही सटीक फसल आकलन के लिए gps टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। 
  4. स्वैच्छिक भागीदार बन्ना– योजना के अंदर उन्हीं को लाभ दिया जाता है जो स्वैच्छिक भागीदारी रखना चाहते हैं और सबके लिए अनिवार्य नहीं है परंतु जिन किसानों ने कृषि लोन का लाभ लिया है उनके लिए यह बीमा करना अति आवश्यक है और सरकार द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है। 

सरल  वा प्रक्रिया– नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके पारदर्शिता और समय पर निपटान किया जा रहा है जिससे बीमा का दावा सीधे किसान के बैंक खाते में आवंटित किया जा सके।

Eligibility Criteria | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पात्रता

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पात्रता है-

  1. सभी किसान इस योजना के पात्र है जैसे खेती में लगे किसान किराएदार किसान और बटाईदार। 
  2. किस को अपनी भूमि का स्वामित्व प्रमाण दिखाना होगा या किराएदार समझौता दिखाना होगा। 
  3. योजना के अंदर सभी तरह की फसलें और क्षेत्र जो सरकार द्वारा घोषित है, कवर की जाती है। 

Pradhan mantri fasal bima yojana Application Process | आवेदन प्रक्रिया

Pradhan mantri fasal bima yojana में आवेदन करने के लिए-

  1. सबसे पहले आपको फसल बीमा योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और वहां जाकर अपना पंजीकरण करना है। 
  2. अपनी निजी जानकारी भरकर आपके अकाउंट बना लेना है और साथ में आवश्यक दस्तावेजों को जोड़ना है जैसे आधार कार्ड, लैंड रिकॉर्ड, बैंक खाता जानकारी, फसल-बुवाई प्रमाणपत्र, आदि। 
  3. इसके बाद आपको वेबसाइट के जरिए या अधिकृत केदो के माध्यम से बीमा का प्रीमियम भरना है। 
  4. फि रयोजना की स्वीकृति मिलने के बाद आपको रेफरेंस नंबर या एप्लीकेशन आईडी नोट करके रख लेना है। 

Benefits of Pradhan mantri fasal bima yojana | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के कई लाभ है जैसे-

  1. आर्थिक सुरक्षा– इस योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक संकट से सुरक्षा मिलती है और विद्या स्थिरता मिलती है जिससे वह अपने जीवन का स्तर बढ़ा सकते हैं और समाज में योगदान दे सकते हैं। 
  2. कृषि उत्पादकता में वृद्धि– प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की मदद सेकिसानों को आधुनिकतकनीक और उपकरणों की मदद सेफसल उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाता है जिससे उनकी आमदनी बढ़ सके। 
  3. सामाजिक उत्थान– फसल बीमा योजना के मदद से किसानों पर आर्थिक दबाव कम होता है और आर्थिक कमजोरी को दूर करके किसाओं की आत्महत्याओं को कम किया जा सकता है। 
  4. Direct Benefit Transfer (DBT)– यह योजना सुनिश्चित करती है कि सरकार का किसानों के साथ सीधा संबंध बन सके और वह बीमा का लाभ उठा सके। इससे पारदर्शिता बानी रहेगी और बिचौलियों का काम समाप्त हो जायेगा। 
  5. पूरे देश की कवरेज- इस योजना का उद्देश्य और यह लाभ है कि इसके अंतर्गत पूरा देश और सभी क्षेत्र कवर करने की कोशिश की जा रही है जिससे सारे किसानों तक इस बीमा योजना की पहुंच जा सके।

Pradhan mantri fasal bima yojana Recent Updates | हालीय अपडेट 

  1. इस योजना के अंतर्गत टेक्नोलॉजी की मदद से और आधुनिक उपकरणों की मदद से जैसे ड्रोन और उपग्रह, फसल का सटीक आकलन किया जाता है और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए किसान आधिकारिक वेबसाइट पर अपने दावे की जांच कर सकते हैं। 
  2. इस योजना के दायरे को बढ़ाने के लिएअधिक फसलों के प्रकार औरक्षेत्र कोजलवायु और भौगोलिक परिस्थितियों के आधार पर जोड़ा जा रहा है जिसमें अलग-अलग प्रीमियम उपलब्ध होते हैं और किस को लाभ मिलता है। 
  3. इस योजना में किसानों को दावों को तेजी से प्रशसकरण और आवंटन की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने की कोशिश की जा रही है जिससे किसने को साहस मिल सके और वह बिना किसी परेशानी के बीमा करवा सके। 

Also Read: Sukanya samriddhi yojana | बेटी का भविष्य सुरक्षित बनाएं

Frequently Asked Questions (FAQs)

एक किसान को अधिकतम कितना प्रीमियम देना होगा?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दौरान किसानों को खरीफ फसलों में अधिकतम 2%, और अभी फसलों में 1.5% और बागवानी फसलों के लिए 5% प्रीमियम देना पड़ता है। 

PMFBY के तहत दावों की गणना कैसे की जाती है?

इस योजना के दौरान दावों के गानाउन्नत और आधुनिक उपकरणों की मदद से फसलों के नुकसान की सीमा के आधार पर की जाती है। 

क्या योजना सभी किसानों के लिए अनिवार्य है?

जी हां, यह योजना स्वैच्छिक है परंतु जिन किसानों ने कृषि ऋण का लाभ उठाया है उनके लिए यह अनिवार्य है। 

कोई किसान अपने दावे की स्थिति की जांच कैसे कर सकता है?

किसान अपने नजदीकीकृषि विभाग कार्यालय में संपर्क करके याफसल बीमा योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने दावे की स्थिति को जांच सकते हैं। 

Also Read: PM Vishwakarma yojana | कारीगरों को मिलेगा कौशल विकास के लिए वित्तीय सहायता, अंतर्राष्ट्रीय मार्किट से सम्बन्ध

Conclusion

Pradhan mantri fasal bima yojana सचमुच एक सराहनीय योजना है और किसानों के लिए भारत सरकार की तरफ से एक महान पहल है जिसके अंतर्गत किसानों को किफायती फसल बीमा प्रदान किया जाता है और समय पर मुआवजा सुनिश्चित किया जाता है जिससे प्राकृतिक आपदाओं या अन्य आपदाओं से जोखिम कम हो जाता है और किसान साहस से अपने किसने की उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि उपकरणों का इस्तेमाल कर सकता है और गुणवत्तापूर्ण बीज को लगा सकता है। 

इस योजना से किसानों को अप्रत्याशित चुनौतियों के खिलाफ फसल लगाने और आय की सुरक्षा के लिएप्रोत्साहन मिलता है। 

By Aryan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *